यह सम्मान पूज्य पिताजी के श्री चरणों में समर्पित करता हूँ: डॉ. डी.डी. सिंह
अयोध्या में गणपति गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति उ.प्र. की ओर से प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद जी के पोते अशोक ध्यानचंद द्वारा मिला सेवा रत्न अवार्ड
इससे पूर्व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन की तरफ से सर्टिफिकेट तथा निफा द्वारा लाइफ सेवर अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही रक्त योद्धा सम्मान तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड और सिंगरामऊ की महारानी की ओर से रक्तदाता सम्मान देकर सम्मानित किया जा चुका है।
संवाददाता रिंकू सिंह
आजमगढ़ : रक्तदान महादान है। इस कार्य में लंबे समय से डॉ. डी.डी. सिंह अपना अहम योगदान दे रहे हैं। सर्वप्रथम शहीद दिवस पर 23 मार्च 2021 को मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन से सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था। साथ ही निफा द्वारा लाइफ सेवर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त 14 अप्रैल 2022 को ठेकमा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर 2022 को मण्डलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में पुनः रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। तथा राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन पूरा बाजार, अयोध्या द्वारा रक्त योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया था। हाल ही में कारगिल विजय दिवस पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके लिए डॉ. डी.डी. सिंह को रक्तदाता सम्मान प्राप्त हुआ है।
डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि आवश्यकता के समय कई बार रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कल गणपति गेस्ट हाउस अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति उ.प्र. की ओर से मेजर ध्यानचंद के पोते अशोक ध्यानचंद द्वारा सेवा रत्न अवार्ड दिया गया। उन्होने कहा कि मेरे लिए यह गौरव की बात है कि मुझे यह सम्मान दिया जा रहा है। मैं यह सम्मान अपने पूज्य पिताजी को समर्पित करता हूँ। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता का एवं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि यह सम्मान उन सभी रक्तदानियों, सहयोगियों, पदाधिकारियों व ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ का है, जिनके सहयोग से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल हुआ है। साथ ही राम कृष्ण सेवा फॉउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता को मैं व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त करता हूँ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंगरामऊ स्टेट की महारानी डॉ. अंजू सिंह, सहजनवा की नगर पालिका अध्यक्षा मंजू सिंह उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से तथा देश के सभी प्रान्तों से आए हुए रक्तवीरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनभद्र के रक्तनायक दिलीप दूबे ने किया।