संवाददाता अनिल कनौजिया/मो०मुशीर
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर कस्बा बदोसरांय में पूर्व विधायक स्व असर्फी लाल यादव की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 2024 का चुनाव हार-जीत का चुनाव नहीं है, युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है।
2014 में आये लोगों को 2024 में हटाने का समय आ गया है। दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार ने दस साल में क्या दिया है, इस पर गौर करना होगा। गरीबों और किसानों पर अत्याचार किया है। विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने की बात कर किसानों को सिर्फ ठगने का काम किया है ।
किसानों के आत्मदाह और थाने में मरने की खबरें यूपी में सबसे ज्यादा हैं। अच्छी डिग्री लेने के बाद भी युवाओं के हाथ में रोजगार नहीं हैं।
बड़ी-बड़ी संस्थाएं बेच दी गई हैं। उद्योग लगाने का सपना भी दिखाया पर पूरा नहीं किया।
फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधी अधूरी अग्निवीर वाली नौकरी शुरू की।
ये साजिश पिछड़े और दलितों के साथ की गई है ताकि गरीब और किसानों के बेटे फौज में न भर्ती हो सकें।
समाजवादी लोग सरकार में आए तो अग्निवीर खत्म होगी और नौजवानों को पक्की नौकरी मिलेगी। भाजपा के लोग पाकिस्तान की बात करते हैं लेकिन चीन के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं। चीन के लोग घुसपैठ कर रहे हैं। इस सवाल पर सरकार कोई जवाब नहीं देती।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अपने लोगों को मुनाफा कमवाने के लिए आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही हैं। भाजपा सरकार में किसान नौजवान सभी परेशान हैं। छुट्टा जानवरों का आतंक है अब ट्राफिक पुलिस की जगह योगी के सांड नजर आते हैं जिससे आय दिन हादसे होते हैं।
और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा बुलडोजर से सिर्फ तबाही हो सकती समाज और देश नहीं चल सकता। आज इधर चल रहा कल उधर भी चल सकता है। डॉ. अंबेडकर के संविधान से देश चलेगा। संविधान में परिवर्तन हुआ तो वोट का हक समाप्त हो जायेगा।
भाजपा सरकार की पुलिस निर्दोषों को उनके घर से पकड़ कर लाती है और एनकाउंटर करती है।
अखिलेश यादव ने कहा की लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को मजबूत कर रही है इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा। भाजपा सरकार ने एंबुलेंस सेवा डायल 100 पुलिस सेवा को बर्बाद कर दिया है।
जिला अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है, ना दवाई मिल रही है, ना सुविधाएं हैं, गरीब आदमी मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए जाता है और खेत जमीन बेचने पर मजबूर हो जाता है। ऐसी सरकार को 2024 में जड़ से उखाड़ने का काम करेंगी समाजवादी पार्टी।