आज दिनांक 22.12.2024 को थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह उ0नि0 अजय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.अभिषेक यादव पुत्र नन्दलाल यादव उर्फ नन्दा यादव 2.अजय यादव पुत्र नन्दलाल यादव उर्फ नन्दा यादव 3. नन्दलाल यादव उर्फ नन्दा यादव पुत्र स्व0 तन्कू यादव निवासीगण समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर आजमगढ को सगडी तहसील थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के पास से समय 07.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र नन्दलाल यादव उर्फ नन्दा यादव के निशानदेही के आधार पर एक फायर शुदा तमंचा .315 बोर बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 A ACT की बढ़ोतरी की गयी व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।