ट्रैक्टर के हैरो से युवक की कुचलकर की गयी हत्या गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर पर की आगजनी

CRIME

एटा
संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सुबह-सुबह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। थाना अलीगंज क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान युवक की ट्रैक्टर के हैरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक की मौत से गुस्साए परिवार के लोगों ने आरोपी के घर में आगजनी कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ये मामला दो थानों का बॉर्डर क्षेत्र होने के चलते पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही लेकिन लेखपाल ने इस विवाद को सुलझा दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है।आरोपी दूसरे थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।