अपराध नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियानः वाहनों का चालान, सीज

Breaking

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। अपराध नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने गुरुवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में थाना जैतपुरा द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, काली फिल्म लगे वाहन, रांग साइड और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान की प्रमुख कार्रवाई

 वाहनों का चालान

  वाहन सीज

 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई

  लावारिस वाहन सीज

चेकिंग अभियान में मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी एवं उप निरीक्षक व सिपाही मौजूद रहे

नवागत आरक्षियों को मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

अभियान के दौरान नए आरक्षियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सुरक्षित व प्रभावी चेकिंग के तरीके भी सिखाए गए। 

पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देश दिए कि चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए पूरी सतर्कता और पेशेवर दक्षता बरती जाए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।