कूटरचित आधार कार्ड व प्रवेश पत्र का इस्तेमाल कर अन्य व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

CRIME

संवाद दाता :-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 16/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा महोदय के नेतृत्व में मु0अ0सं0– 0045/2026, धारा- 318, 319(1), 336, 338, 340, 61(2) बीएनएस व 4/13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 से सम्बन्धित अभियुक्त विमलेश कुमार पुत्र अशोक कुमार पता- फतेहपुर नासिरपुर पोस्ट गढ़सन जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को सनातन धर्म इण्टर कालेज नई सड़क थानाक्षेत्र लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी से दिनांक 15.03.2026 को गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरणः- दिनांक 15.03.2026 को प्रथम पाली परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र सनातन धर्म इण्टर कालेज नई सड़क वाराणसी से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त परीक्षा केन्द्र में अनुक्रमांक संख्या 8503703175 पवन कुमार नामक परीक्षार्थी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तथा उक्त परीक्षार्थी का ई-केवाईसी नहीं हो पाई है इस सूचना पर केन्द्र के बायोमेट्रिक टीम द्वारा ई-केवाईसी का प्रयास किया गया पर उसका आधार कार्ड लॉक था खोलने को बोला गया तो आना-कानी करने लगा । उक्त पवन कुमार नामक परीक्षार्थी से कड़ाई से पूछताछ करने पर और आधार कार्ड जो परीक्षा केन्द्र में प्रस्तुत किया गया था उसका ई-केवाईसी के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उसके मूल आधार कार्ड में विमलेश कुमार पुत्र अशोक कुमार पता फतेहपुर नासिरपुर पोस्ट गढ़सन जिला फिरोजाबाद पाया गया जबकि परीक्षा के दौरान प्रस्तुत आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में पवन कुमार पुत्र रनवीर सिंह पता कटोली झारोकला सोनभद्रा उ0प्र0 पाया गया । उक्त व्यक्ति विमलेश कुमार पुत्र अशोक कुमार पता- फतेहपुर नासिरपुर पोस्ट गढ़सन जिला फिरोजाबाद जो कि पवन कुमार पुत्र रनवीर सिंह पता कटोली झारोकला सोनभद्रा के नाम पर परीक्षा दे रहा था । उक्त व्यक्ति के द्वारा कूटरचित आधार कार्ड व प्रवेश पत्र व अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया । विमलेश कुमार उपरोक्त को मौके से कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार कर थाना लक्सा पर लाया गया । जिसके बाबत फर्द तैयार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0– 0045/2026, धारा- 318, 319(1), 336, 338, 340, 61(2) बीएनएस व 4/13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण अभियुक्त का विवरण– विमलेश कुमार पुत्र अशोक कुमार पता- फतेहपुर नासिरपुर पोस्ट गढ़सन जिला फिरोजाबाद उ0प्र0 283142 उम्र करीब 30 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान:- दिनांक 15.03.2026 को समय करीब सायं 09.15 बजे सनातन धर्म इण्टर कालेज नई सड़क थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी से थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी। 

संबंधित अभियोग/आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0– 0045/2026, धारा- 318, 319(1), 336, 338, 340, 61(2) बीएनएस व 4/13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024  

गिरफ्तारी थाना लक्सा की पुलिस टीम का विवरण: –

1. निरीक्षक श्री राजकिशोर पाण्डेय तैनाती- प्रभारी जल पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी 2. थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री राजू कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी । 3. उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा चौ0प्र0औरंगाबाद थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी