संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर की बेटी कु. प्रतिभा पांडेय ने एक दिन में योग में 11 विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा पुष्टि की गई इस उपलब्धि के लिए उन्हें ‘भारत की योग क्वीन’ के खिताब से सम्मानित किया गया है।
सिटी क्लब में हुआ सम्मान समारोह
आज नगर के सिटी क्लब में आयोजित मिशन शक्ति 2025 के तहत कु. प्रतिभा पांडेय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मा. श्याम सुंदर केसरी, गोवर्धन त्रिपाठी, प्रमुख व्यवसायी आशीष बुधिया, सभासद अलंकार जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष डाली अग्रहरि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
योग में उपलब्धि
कु. प्रतिभा पांडेय ने सन शाइन वीमेन फिटनेस सेंटर में योग सीखा और यह उपलब्धि हासिल की। वह वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड के इतिहास में दुनिया की पहली लड़की हैं जिन्होंने एक दिन में 11 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी इस उपलब्धि से मिर्जापुर का नाम रोशन हुआ है।




