संवाददाता : अरविंद कुमार
पीलीभीत के जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने इंडो नेपाल सीमा पर स्थिति गन्ना क्रय केंद्र बंदरबोझ का निरिक्षण किया l यह क्रय केंद्र एल.एच. चीनी मिल के द्वारा संचालित किया जा रहा है l भारत – नेपाल सीमा पर एल. एच.चीनी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र संचालित है l यह दोनों गन्ना क्रय केंद्र जिला मुख्यालय से 50 किमी. से भी अधिक दूरी पर स्थिति हैं। यहाँ एक तरफ जहाँ नेपाल देश की सीमा है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड राज्य स्थिति है l बंदरबोझ क्रय केंद्र पर दो राजस्व ग्राम बंदरबोझ एवं बूंदीभूड़ सम्बद्ध है तथा क्रय केंद्र चूका पर पांच राजस्व गाँव सम्बद्ध हैं। चीनी मिल में गन्ना अपूर्ति हेतु यहाँ के 906 किसानो को सदस्य बनाया गया है l यह सभी किसान सहकारी गन्ना विकास समिति मझोला एवं पूरनपुर के माध्यम से चीनी मिल को अपने गन्ने की आपूर्ति करते है l क्रय केंद्र बंदरबोझ पर आज तक 23326 कुंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। वहीं क्रय केंद्र प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि प्रति दिन 600 कुंतल गन्ने की उठान हो रही है जबकि क्रय केंद्र चूका पर 36900 कुंतल गन्ने की खरीद की जा चुकी है l वहीं किसानो द्वारा बताया गया कि गन्ना यहाँ की मुख्य फसल है। 80 प्रतिशत ज़मीन पर गन्ना बोया जाता है बाकी ज़मीन पर धान, गेंहूँ बोया जाता है। गाँव मे क्रय केंद्र स्थापित होने से काफी सुविधा है l समय से गन्ना उठान हो जाता है तथा समय से गन्ना मूल्य का भुगतान भी चीनी मिल द्वारा किया जा रहा है।
