
बाराबंकी: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को जनपद के थोक व फुटकर औषधि विक्रेताओं की शिड्यूल एच-1 रिर्पोटिंग की संवेदीकरण बैठक जिला क्षय रोग अधिकारी डा० राजीव टंडन की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग केन्द्र, बाराबंकी पर आयोजित की गयी। डा० राजीव टंडन ने सभी औषधि विक्रेताओं से आग्रह किया गया कि उनके सम्पर्क में आने वाले क्षय रोगियों के बलगम की जाँच एवं एक्सरे को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजने की सलाह दी जाय और सभी दवा विक्रेताओं से यह आग्रह भी किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में टीबी मरीजो को पोषण पोटली देकर उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये उनको गोद ले। जनपद की औषधि निरीक्षक श्रीमती सीमा सिंह ने जनपद के सभी औषधि विकताओं से अनुरोध किया कि सभी विक्रेता शिड्यूल एच-1 की अलग से एक रजिस्टर जिसमें टीबी पेशेन्ट की सम्पूर्ण जानकारी अंकित हो। इस अवसर पर जिला क्षय रोग केन्द्र, बाराबंकी के समस्त कर्मचारी एवं रितेश सिंह, सन्तोष जायसवाल, अवधेश वर्मा, मन्जरी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
आपसी रंजिश में दबंगों ने युवक पर किया हमला, युवक की तोड़ी बाइक, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज




