आजमगढ़ जिला जेल में 10 बंदी मिले एचआईवी संक्रमित अफरातफरी के साथ मचा हड़कंप सभी बंदियों का टेस्ट करा रहा जेल प्रशासन

स्थानीय समाचार

आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जनपद में न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की पिछले कई दिनों से कराई जा रही एचआईवी जांच में 10 बंदियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित बंदियों की रिपोर्ट मिलने के बाद अन्य बंदियों की भी जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को भेज दी है। जेल में बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से प्रशासन के लोगों के कान खड़े हो गए हैं। जेल प्रशासन इन बंदियों की केस हिस्ट्री पता करने में लगा है। आजमगढ़ जिले के हाईटेक जेल में न्यायालय के आदेश पर बंदियों की पिछले 4 दिनों से एचआईवी जांच की जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि कितने बंदी एचआईवी संक्रमित हैं। जांच करने के तत्पश्चात बताते हैं कि वर्तमान समय में कारागार में कुल 2500 पुरुष व महिला बंदी शामिल है। सूत्रों के अनुसार जेल में चल रही एचआईवी जांच की प्रक्रिया में बंदी भाग नहीं लेना चाह रहे हैं। अभी तक आधे बंदियों की जांच हो चुकी है जिसमें कुल 10 एचआईवी संक्रमित बंदी मिले हैं। अभी तक किसी महिला बंदी में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 1322 बंदियों की जांच हो चुकी है जिसमें 10 बंदी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पांच बंदियों को एचआईवी होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि अन्य 5 बंदियों का सैंपल कंफर्मेशन टेस्ट के लिए दूसरी बार जांच हेतु लैब भेजा गया है। जेल प्रशासन इनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इस बात की पुष्टि होने के बाद बंदियो में अफरा-तफरी कानाफूसी का दौर जारी है। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर पॉजिटिव मिले बंदियों में एचआईवी संक्रमण फैला कैसे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है। उन्होंने 10 बंदियों के एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इन बंदियों को सामान्य बंदियों की ही तरह रखा गया है। सभी को वायरल के हिसाब से दवाएं दी जा रही हैं। यदि किसी बंदी को कोई और समस्या हुई तो उसके हिसाब से इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण दो प्रकार से फैलते हैं या हो सकता है। जिसमें संक्रमित खून शरीर में चढ़ाने या फिर असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने से लोग इस संक्रमण की दायरे में आ जाते हैं। इस संबंध में गुरुवार को आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य भी जिला कारागार पहुंचकर जेल प्रशासन से बंदियों की जांच से संबंधित जानकारी प्राप्त की।