मयंक बाजपेई
रामसनेही घाट बाराबंकी
बाराबंकी में भीषण बारिश के कारण एक मकान गिर गया जिससे कमरे में बंधी दो गाय गंभीर घायल हो गयी। थाना टिकैतनगर के ग्राम कंचनपुर सराही में बारिश के कारण बीती रात गिरजकांत शुक्ल के घर की छत गिर गयी। जिससे कमरे में रखा सामान नष्ट हो गया। साथ ही बारिश में गाय को भीगने से बचाने के लिए गिरिजाकांत ने कमरे में बांधा था। वे दोनो गाय भी चोटिल हो गयी और गंभीर घायल हो गयी। गिरिजाकान्त शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके नाम पर कॉलोनी है लेकिन अभी तक उसका पैसा नही आया है।उन्होंने तहसील में इसकी शिकायत भी की थी लेकिन अधिकारियों ने इसकी कोई सुनवाई नही की।
