बलिया जनपद के रसड़ा स्थित सहदेव पौधरिया अंबेडकर विद्यालय मंदा में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चिलकहर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग उर्फ सूर्यकांत जी ने अपनी माता जी के साथ ध्वजारोहण किया उसके उपरांत उन्होंने मां सरस्वती और अपने पिता स्वर्गीय घूराराम जी सहित अंबेडकर जी की फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। संबोधन में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि देश के आजादी में हमारे शहीदों ने बलिदान देकर इस देश को आजाद कराया था और इसी आजादी का महोत्सव हम सभी लोग मना रहे हैं सभी से अपील किया कि हमारे शहीदों के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाएं साथ ही उन्होंने चिलकहर ब्लॉक सहित अन्य कई जगहों पर ध्वजा ग्रहण किया।
इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण अध्यापिका और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे




