अज्ञात कारणों से लगी आग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी: रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमुल्लापुर मजरे बेहटा तमसे पुर में आज दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिसकी वजह से उन्नीस छप्पर नुमा घर आग की आगोश में आ गए और घरों के अंदर रक्खा गृहस्ती का सारा सामान जेवरात व नगदी सहित लाखो रुपयों का सामान जलकर राख हो गया।

ग्राम प्रधान के मुताबिक आज रविवार को दोपहर बाद ग्राम करमुल्लापुर मजरे बेहटा तमस्सेपुर में अज्ञात कारणों से खुशीराम के मकान से आग लग गयी और उसके बाद आग की चपेट में सुनीता,मनीराम,रामनिवास, श्रीराम,सियाराम,रामपाल,मनोज,पवन,आसाराम,शिवराम सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के छप्परनुमा मकान जलकर राख हो गए। इन मकानों के अंदर रखा हुआ गृहस्ती का सारा सामान कपड़े बर्तन अनाज नगदी व जेवरात सहित सभी घरेलू सामान जिसकी कीमत लाखों रुपए की है जलकर राख हो गई।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के खाने के लिए कोई सामान नहीं बचा है तथा वह तपती धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल के द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से शीघ्र ही उन्हें दैवीय आपदा मदद दी जाएगी।