28 वी अखिल भारतीय मेगबरन सिंह हॉकी टूर्नामेंट का आगाज

Breaking

संवाददाता उग्रसेन सिंह
हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव भोलानाथ सिंह द्वारा करमपुर में खिलाड़ियों को तमाम सुविधा देने की घोषणा।
ओलंपियन राजू पाल को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा।
भोलानाथ सिंह द्वारा एक और स्टोट्फ करमपुर में देने की घोषणा की गई
गाजीपुर जनपद की खेल जगत की जानी-मानी धरती करमपुर में 28 वी अखिल भारतीय मेघबरन सिंह टूर्नामेंट का आज आगाज हो गया इसमें देश प्रदेश की12 नामी टीमों ने हिस्सा लिया आज दिनांक 9 फरवरी 2025 हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह के द्वारा फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया तथा गाजीपुर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के साथ आज की अध्यक्षता करते हुए अतुलानंद रचना परिषद वाराणसी के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह व भोला नाथ सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया जिसमें उद्घाटन मैच के रूप में मेघबरन एकेडमी करमपुर की टीम व सैफई हॉस्टल की टीम के मध्य मैच खेला गया जिसमें निर्धारित समय में करमपुर की टीम शून्य के मुकाबले दो गोल से विजय रही मीडिया द्वारा बातचीत के दौरान हॉकी इंडिया की महासचिव भोलानाथ सिंह द्वारा बताया गया कि करमपुर फील्ड से राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी जो आज भारत के लिए पदक प्रदान करने में सहभागिता काम कर रहे हैं आज करमपुर फील्ड के चार से पांच खिलाड़ी इंडिया कोर ग्रुप में अपनी सहभागिता दर्ज किए हुए हैं यह एक गाजीपुर जनपद के गौरव की बात है इसी फील्ड से ओलंपियन ललित उपाध्याय व राजकुमार पालव उत्तम सिंहव पवन राजभर इत्यादि तमाम खिलाड़ी मेघबरन सिंह अकादमी के सदस्य रहे हैं इसी बीच हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने ओलंपियन राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड मिलने की भी बात कही तथा यह भी करने से नहीं चुके की अगले वर्ष राजकुमार पाल के द्वारा फॉर्म ना भरे जाने की वजह से अर्जुन अवार्ड न मिल सका वह कमी इस वर्ष दूर कर ली जाएगी और उनको अर्जुन अवार्ड मिल जाएगा हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह द्वारा एक अतिरिक्त स्टौटफ करमपुर में बनाने की भी घोषणा की गई उद्घाटन मैच में अध्यक्षता करते हुए अतुलानंद रचना परिषद वाराणसी के अध्यक्ष श्री राहुल कुमार सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह प्राचार्य कुआं महाविद्यालय प्रभाकर सिंह प्रमोद सिंह इत्यादि लोगों ने किया। तथा तमाम आए हुए अतिथियों तथा शुभचिंतकों का स्वागत पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने किया