राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रहमुद्दीन उर्फ लैमुद्दीन पुत्र नजीमुद्दीन निवासी बलछत थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी जिसे जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के आदेश के तहत 15 दिसंबर से छः माह हेतु जिला बदर का आदेश दिया गया था। अभियुक्त द्वारा उक्त आदेश का उल्लघंन करने पर थाना जैदपुर पुलिस द्वारा सोमवार को नगर पुलिया ग्राम बलछत से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 26/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 25/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है।




