नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी:थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनपुर निवासी एक 32 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11 बजे राधेश्याम गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता उम्र लगभग 32 वर्ष अंबार के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। तभी अचानक डाल टूट जाने के चलते नीचे लगी फर्श पर गिर गया जिससे उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई यह खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




