संवाददाता उग्रसेन सिंह
गाजीपुर
विश्व विख्यात सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में पीठाधीश्वर प्रातः स्मरणीय सतत वंदनीय पूज्यपाद महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी का जन्मदिन 31 अगस्त 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा इस पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालुओं के साथ काशी के प्रकांड विद्वानो तथा बड़े राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मंत्रीगण तथा कई विश्वविद्यालय के कुलपति भी पधारेंगे जन्मोत्सव को भक्ति रूप देने के लिए मठ परिसर को आकर्षक सजावट से अलंकृत किया जा रहा है धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन पूजन अर्चन और विद्वत संगोष्ठी का आयोजन भी प्रस्तावित है इस 31 अगस्त के दिन पूज्य महाराज जी अपने शिष्यों से दीर्घयु होने की का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं शेष 364 दिन अपने शिष्यों को यशस्वी होने का आशीर्वाद देते रहते हैं 31 अगस्त का वह दिन जिस दिन पूज्य महाराज जी का जन्म दिवस मनाया जाता है सारे श्रद्धालु सारे भक्त एकत्रित होकर एक स्वर से बुढ़िया माई से पूज्य महाराज जी को दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं विगत वर्ष की बात इस वर्ष श्रद्धालुओं की उपस्थिति और अधिक होने की उम्मीद है




