रामनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन गरुण के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

स्थानीय समाचार

संवाददाता- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी), सोमवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा वहां उपस्थित सभी बालिकाओं व महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे दस दिवसीय पायलट प्रोजेक्ट ऑपरेशन गरुण मिशन शक्ति के तहत साइबर अपराध की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

तत्पश्चात महिला उपनिरीक्षक नीतू, महिला सिपाही अर्पिता भारती व अंजली ने एंटी रोमियों टीम अभियान शक्ति दीदी के तहत सभी बालिकाओं व महिलाओं को नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम सम्बन्धी अपराध,बाल विवाह,पास्को एक्ट,गुड टच,बैड टच,वन स्टाफ सेंटर,महिला व बच्चों की मानव तस्करी,महिला संबंधी कानून,महिलाओं के लिए विधिक सहायता, परामर्श केंद्र व एंटी रोमियों चेकिंग के बारे में बताया और वहां उपस्थित सभी लोगों को हेल्पलाइन नम्बर 1930 की सम्पूर्ण जानकारी दिया व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,1076 सीएम हेल्पलाइन,108 एम्बुलेंस सेवा,1930 साइबर क्राइम,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा जैसे हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके बाद महिला सिपाही अर्पिता भारती के द्वारा थाना रामनगर पर महिला अपराध से संबंधित पीड़िताओं से मुलाक़ात कर उनकी काउंसलिंग भी की गई।