दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरी बबुआपुर में एक महिला ने अपने ससुर, जेठ समेत छह लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला किरन कुमारी पत्नी स्व० कुलदीप कुमार ने अपने जेठ ससुर समेत छह नामजद लोगो के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि उसके ससुर जेठ उसे जमीन जायजाद से बेदखल करना चाहते है। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और उसकी नौ वर्षीय पुत्री भी है। शनिवार रात करीब दस बजे महिला के ससुर अवधराम, जेठ देवेंद्र प्रताप व महेंद्र प्रताप समेत छह लोगो ने विवाद किया और गाली गलौज करने लगे। महिला ने डंडे व घूसे से मारने का भी आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पूर्व में उसके पेट में दो बार बड़ा ऑपरेशन हुआ था पेट में लात मारने की वजह से उसे खून की उल्टियां भी हुई। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि इससे पहले भी कई बार उसके ससुर व जेठ ने उसके साथ मारपीट की है और घर से न जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस प्रकरण में अलियाबाद चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।