संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर । दिनांक 22/12/2025 ग्राम बड़गांव तहसील चुनार के ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी एवं प्रधान पति श्री वीरेंद्र कुमार एवं ग्राम सेक्रेटरी आशीष कुमार गुप्ता द्वारा आपसी मिली भगत से ग्राम सभा के विकास मद किए गए लाखों रुपए के भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमिताओं की जांच कराए जाने की मांग को लेकर ग्राम बड़ा गांव के निवासियों के साथ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया और ग्राम सभा की निवासी एवं आम आदमी पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्राम सभा की निवासियों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र एवं शपथ पत्र की दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी जांच कर्ता अधिकारी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी बी एस राठौर एवं अन्य के द्वारा जांच ना करके ग्राम प्रधान को बचाने पर स्थानीय नागरिकों ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके ग्राम सभा के सभी विकास कार्यों की भौतिक सत्यापन कराकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया गया
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि ग्राम बड़ा गांव की ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा के विकास मद में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया और जब ग्राम बड़ा गांव की निवासियों द्वारा शपथ पत्र और सबूत के साथ जिलाधिकारी मिर्जापुर से शिकायत किया गया और जिलाधिकारी मिर्जापुर द्वारा 30 अगस्त 2025 को जांच टीम बनाकर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद भी जांच कर्ता अधिकारी द्वारा अभी तक ग्राम सभा में भ्रष्टाचार किए गए कार्यों की भौतिक सत्यापन नहीं किया गया और जांच कर्ता अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार में लिफ्ट ग्राम प्रधान और उनके अधिकारियों को बचाने का कार्य किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी 
उन्होंने ग्राम बड़ा गांव की ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग किया 
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि ग्राम सभा की विकास कार्य का पैसा आपसी मिली भगत करके कागजी कोरम पूरा करके बंदर बाट करने का आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करेगी ग्राम बड़गांव के विकास मद में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू ने कहा कि पूरे मिर्जापुर में ग्राम सभा के विकास कार्यों में इसी तरीके से भ्रष्टाचार किया जा रहा है उन्होंने ग्राम बड़ा गांव के विकास कार्यों में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच कराकर दोषी ग्राम प्रधान के खिलाफ कठोरता पूर्वक कार्रवाई की मांग किया
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ग्राम बड़गांव के निवासी एवं शिकायतकर्ता आम आदमी पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र कुमार भारती ने कहा कि पूरे ग्राम सभा के नागरिक द्वारा ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का साक्ष्य सहित प्रमाण और शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी मिर्जापुर से शिकायत के बाद भी जिला अधिकारी के निर्देश पर भी जांच कर्ता अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचारी प्रधान को बचाने का कार्य किया जा रहा है और ग्राम सभा के निवासियों को ही जांच कर्ता अधिकारी द्वारा गलत बताया जा रहा है एक बार भी जांच कर्ता अधिकारी द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र की बिंदुओं की जांच नहीं किया गया और ना ही भौतिक रूप से सत्यापन किया गया बल्कि सत्ता और शासन के दबाव में भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधान को बचाने की कार्रवाई हो रही है जिसे ग्राम बड़ा गांव की नागरिक बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्रीमती मीरा देवी पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संतोष कुमार पांडे जिला महासचिव आनंद कुमार सिंह संतोष सोनी जितेंद्र कुमार भारती सुशीला कुमारी दिनेश रविंद्र कुमार गोलू संतोष यादव राकेश वर्मा रमेश चंद्र शकुंतला रामधीयान इलियास अहमद नसीम खान सीता सुशीला दिनेश महेश राजन जायसवाल राकेश कुमार सिंह अशोक कुमार गुप्ता लक्ष्मी देवी बृजभान भारती दिनेश चंद संजय कुमार रविंद्र कुमार भारती रीता इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे




