घर पर आकर मारपीट व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Oplus_16908288
जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पति -पत्नी ने घर पर चढ़कर विवाद किया जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 8 फरवरी 2026 को दोपहर में प्रार्थी के घर पर आकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद है। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवजीपुरम का है मामला। पीड़ित ने आरोपी अतुल सिंह और उनकी पत्नी तनुप्रिया त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।