
बाराबंकी: पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी दिन में गली-गली भीख मांगकर बंद घरों की रेकी करते थे। वहीं रात के अंधेरे में घरों में चोरियां करते थे। आरोपियों के पास से सोना, चांदी और आभूषण बरामद किए गए हैं, साथ ही 13,410 रुपये की नगद राशि भी जब्त की गई है।बता दें कि नगर कोतवाली पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मंगलवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर गिरफ्तार किए गए आरोपी बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेताब खरवार, संदीप खरवार, गणेश खरवार, हरचुली, अक्षय खरवार, अभिषेक कुमार, जीतन, रंजीत कुमार और पालो खरवार शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और भीख मांगकर जीवन यापन करते हैं। उनकी महिलाएं भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे मंदिरों, अस्पतालों और बाजारों में लोगों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठती हैं। रात में, ये आरोपी सूनसान जगहों पर खाली पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस ने बताया कि ये लोग जनपद अयोध्या, गोरखपुर और बाराबंकी में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
बस स्टैण्ड, ऑटो, रिक्शा आदि जगहों पर महिलाओं को चकमा देकर टप्पेबाजी करने वाली दो अभियुक्ता गिरफ्तार




