मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 4000 छात्र छात्राओं ने बनायी 04 किमी लंबी मानव श्रृंखला, डीएम-एसपी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के करीब चार हज़ार छात्र छात्राओं व एनसीसी स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा जिलाधिकारी आवास से जेब्रा पार्क तक करीब चार किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बना कर स्लोगन लिखी तख्तियों के ज़रिए नगरवासियों को मतदान का महत्व बताते हुए आगामी 20 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ मानव श्रृंखला का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मतदान की अहमियत बताई और उनके सुझाव भी जाने।मानव श्रंखला कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला विद्यालय निरीक्षक ने रामसेवक यादव स्मारक इंटर कालेज, जमील-उर-रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बाराबंकी, मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय बाराबंकी, साईं इंटर कॉलेज, एमबी कॉलेज सहित अनेक विद्यालयों के बच्चों को उनके पूर्व निर्धारित स्थान पर खड़ा करवाकर मानव श्रृंखला का निर्माण कराया। तत्पश्चात जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अ.सुदन और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा छात्र छात्राओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मानव श्रृंखला का अवलोकन किया गया।

यातायात विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षकों के देखरेख में आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी, एसडीएम श्वेता मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय, सीओ सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अनेक विभागों से आए अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तौहीद खान, अनंत कुमार अस्थाना, इकबाल फातिमा, आशीष पाठक, जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, रामाधार भारती, आर एस धीमान, रितु अग्निहोत्री, राहुल सूर्यवंशी, अभिसारिका वर्मा सहित अनेक शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।