विश्वकर्मा महासभा के तत्वाधान में जुलाई माह में सम्मेलन के लिए हुई बैठक सैकड़ो लोगों का मिला समर्थन
रिपोर्ट उमाकांत विश्वकर्मा
खबर बलिया जनपद की रसड़ा से है जहां रविवार को नाथ बाबा के मठ के प्रांगण में स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर में विश्वकर्मा महासभा के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमे सैकड़ो लोग उपस्थित थे इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा रसडा के विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष पत्रकार विनोद शर्मा जी ने किया इस बैठक में पूर्व मेजर ललन शर्मा जी को गरीब बेटिओं की सादी में सहयोग कर समाजिक कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा महासभा के नये पदाधिकारिओ को प्रदेश अध्यक्ष जी ने माला पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस बैठक का मुख्य उदेश्य जुलाई माह में होने वाले विश्वकर्मा महासम्मेलन की तैयारी थी सभी लोगो ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी लोगो ने एक स्वर में समर्थन किया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि माननीय मार्कण्डेय शर्मा ने कहा की कार्यकर्ता संगठन का जान होते है जुलाई माह में होने वाला महा सम्मेलन विश्वकर्मा समाज की दसा और दिशा को बदलेगा साथ ही जो सर्वसमाज और विश्वकर्मा समाज के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को भी बताया जाएगा जिसे जरुरतमंद विश्वकर्म समाज के लोग लाभ उठाएंगे मुख्यअतिथि ने कहा की जितना जरूरी है इंसान को रोटी कपड़ा मकान की आज के समय में उतना हीं जरूरी है अपने बच्चो को शिक्षित करना आधी रोटी खायेंगे बच्चो को पढ़ायेगे, हमको अधिक से अधिक राजनीति में भागीदारी लेनी पड़ेगी तभी विकास होगा राजनीति विकास की कुंजी है जो विकास की हर ताले को खोलती है जुलाई माह के सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री और एम एल सी पधारेगे।वही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को लेकर अपने-अपने विचारों को रखा कार्यक्रम में उपस्थित अश्विनी शर्मा प्रदेश सचिव,चंदन शर्मा प्रदेश सचिव,छठ्ठूलाल शर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा सेवासंस्थान बलिया,प्रेमचंद शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष, पत्रकार सुनील कुमार सरदासपुरी,डॉ संदीप शर्मा, डॉ राजहंस शर्मा,अनिल शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष, अखिलेश शर्मा पूर्व मनेजर,उमाशंकर शर्मा, पन्नालाल शर्मा विधानसभा महामंत्री, विनोद शर्मा महामंत्री, शेलेन्द्र शर्मा मंडल उपाध्यक्ष,विशाल शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष, बिध्याचल शर्मा,पदुमदेव शर्मा,चुनीलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, संतोष शर्मा, भोला शर्मा, गणेश शर्मा, छोटेलाल शर्मा, राजेश शर्मा, रंजीत शर्मा,उदयप्रताप शर्मा, रामअवध शर्मा, कृष्णा शर्मा, विजय शर्मा, धुप नरायण शर्मा, जनार्दन शर्मा, छोटेलाल शर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिलामिडिया प्रभारी उमाकांत विश्वकर्मा जी ने किया।




