मिशन शक्ति के तहत कंपोजिट विद्यालय क्यामपुर मुहम्मदाबाद गोहना में चला जागरुकता अभियान

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौक और कंपोजिट विद्यालय क्यामपुर मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना और समाज में नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभागियों को सेल्फ डिफेंस का महत्व समझाते हुए कहा कि हर महिला को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 102 मातृत्व सेवा, 101 अग्निशमन सेवा आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और सुरक्षा संबंधी विचार सुने। उन्हें असुरक्षा की किसी भी स्थिति में साहसपूर्वक अपनी बात रखने और तुरंत हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने की प्रेरणा दी गई।