आधिकारिक तौर पर US के 47वें राष्ट्रपति चुने गए ट्रम्प, 270 का जादुई आंकड़ा पार

INTERNATIONAL

डोनाल्ड ट्रम्प फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए हैं। 277 इलेक्टोरल वोटों के साथ उन्होंने कमला हैरिस को हराया। यह जीत अमेरिकी राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी। डोनाल्ड जे. ट्रम्प बुधवार को आधिकारिक तौर पर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने जीत के लिए जरूरी 270 से अधिक इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिया है। ट्रम्प ने 277 इलेक्टोरल वोट हासिल किए हैं। कमला हैरिस को 224 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। ट्रम्प ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें चुनाव हारने के बाद फिर से राष्ट्रपति पद मिला है। क्लीवलैंड ने 22वें और 24वें राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला था। वह 1885 से 1889 तक और फिर 1893 से 1897 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे। व्हाइट हाउस में ट्रम्प की वापसी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके शपथ ग्रहण के बाद होगी।
अमेरिकी राजनीति में महत्वपूर्ण अध्याय है ट्रम्प की जीत
ट्रम्प की वापसी अमेरिकी राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका पिछला कार्यकाल विवादास्पद रहा था। उन्होंने 2020 में हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उनपर 6 जनवरी को कैपिटल दंगे कराने के आरोप लगे। ट्रम्प की चुनावी सफलता तथाकथित “रस्ट बेल्ट” राज्यों को पुनः प्राप्त करने पर टिकी हुई थी। उन्होंने कई स्विंग राज्यों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। 2020 में इन राज्यों में उन्हें हार मिली थी। उनके अपने चुनाव प्रचार अभियान में इमिग्रेशन और आर्थिक मुद्दों पर खूब बातें की। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लोग इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों को चुनते हैं। इनकी संख्या 538 है। चुनाव जीतने के लिए कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है।
इन राज्यों में ट्रम्प को मिली बड़ी जीत
विस्कॉन्सिन- यहां महत्वपूर्ण जीत ने ट्रम्प को 270 के आंकड़े के पार पहुंचा दिया। उन्हें 10 इलेक्टोरल वोट मिले।
ओहियो – ट्रंप को यहां 17 इलेक्टोरल वोट मिले हैं।
फ्लोरिडा – एक ऐसा राज्य जो ऐतिहासिक रूप से रिपब्लिकन की ओर जाता रहा है। ट्रंप ने मजबूत लैटिनो और रूढ़िवादी आधार के साथ इसे बनाए रखा और 30 इलेक्टोरल वोट हासिल किए।
जॉर्जिया – यहां ट्रम्प ने हैरिस को मामूली अंतर से हराया। उन्हें 16 इलेक्टोरल वोट मिले।
उत्तरी कैरोलिना – ट्रंप को 16 इलेक्टोरल वोट मिले।
आयोवा – आयोवा ने ट्रम्प को 6 इलेक्टोरल वोट मिले।
टेक्सास – रिपब्लिकन की मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए टेक्सास ने ट्रंप को 40 इलेक्टोरल वोट दिए।
एरिजोना – एरिजोना के 11 इलेक्टोरल वोट ट्रंप के खाते में गए।
नेवादा – नेवादा के 6 इलेक्टोरल वोट ट्रम्प को मिले।
पेंसिल्वेनिया – यहां ट्रम्प को 19 इलेक्टोरल वोट मिले।
अमेरिकी चुनाव 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस द्वारा जीते गए राज्यों की लिस्ट
क्रम सं. राज्य विजेता: डोनाल्ड ट्रम्प या कमला हैरिस इलेक्टर्स
1 अलबामा डोनाल्ड ट्रम्प 9 वोट
2 केंटकी डोनाल्ड ट्रम्प 8 वोट
3 नॉर्थ डकोटा डोनाल्ड ट्रम्प 3 वोट
4 अलास्का डोनाल्ड ट्रम्प आगे 3 वोट
5 लुइसियाना डोनाल्ड ट्रम्प 8 वोट
6 ओहियो डोनाल्ड ट्रम्प 17 वोट
7 एरिजोना डोनाल्ड ट्रम्प आगे 11 वोट
8 मेन कमला हैरिस 4 वोट
9 ओक्लाहोमा डोनाल्ड ट्रम्प 7 वोट
10 अर्कांसस डोनाल्ड ट्रम्प 6 वोट
11 मैरीलैंड कमला हैरिस 10 वोट
12 ओरेगन कमला हैरिस 8 वोट
13 कैलिफोर्निया कमला हैरिस 54 वोट
14 मैसाचुसेट्स कमला हैरिस 11 वोट
15 पेंसिल्वेनिया डोनाल्ड ट्रम्प 19 वोट
16 कोलोराडो कमला हैरिस 10 वोट
17 मिशिगन डोनाल्ड ट्रम्प आगे 15 वोट
18 रोड आइलैंड कमला हैरिस 4 वोट
19 कनेक्टिकट कमला हैरिस 7 वोट
20 मिनेसोटा कमला हैरिस 10 वोट
21 साउथ कैरोलिना डोनाल्ड ट्रम्प 9 वोट
22 डेलावेयर कमला हैरिस 3 वोट
23 मिसिसिपी डोनाल्ड ट्रम्प 6 वोट
24 साउथ डकोटा डोनाल्ड ट्रम्प 3 वोट
25 डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कमला हैरिस 3 वोट
26 मिसौरी डोनाल्ड ट्रम्प 10 वोट
27 टेनेसी डोनाल्ड ट्रम्प 11 वोट
28 फ्लोरिडा डोनाल्ड ट्रम्प 30 वोट
29 मोंटाना डोनाल्ड ट्रम्प 4 वोट
30 टेक्सास डोनाल्ड ट्रम्प 40 वोट
31 जॉर्जिया डोनाल्ड ट्रम्प 16 वोट
32 नेब्रास्का डोनाल्ड ट्रम्प 5 वोट
33 यूटा डोनाल्ड ट्रम्प 6 वोट
34 हवाई कमला हैरिस 4 वोट
35 नेवादा डोनाल्ड ट्रम्प आगे 6 वोट
36 वर्मोंट कमला हैरिस 3 वोट
37 इडाहो डोनाल्ड ट्रम्प 4 वोट
38 न्यू हैम्पशायर कमला हैरिस 4 वोट
39 वर्जीनिया कमला हैरिस 13 वोट
40 इलिनोइस कमला हैरिस 19 वोट
41 न्यू जर्सी कमला हैरिस 14 वोट
42 वाशिंगटन कमला हैरिस 12 वोट
43 इंडियाना डोनाल्ड ट्रम्प 11 वोट
44 न्यू मैक्सिको कमला हैरिस 5 वोट
45 वेस्ट वर्जीनिया डोनाल्ड ट्रम्प 4 वोट
46 आयोवा डोनाल्ड ट्रम्प 6 वोट
47 न्यूयॉर्क कमला हैरिस 28 वोट
48 विस्कॉन्सिन डोनाल्ड ट्रम्प 10 वोट
49 कैनसस डोनाल्ड ट्रम्प 6 वोट
50 नॉर्थ कैरोलिना डोनाल्ड ट्रम्प 16 वोट।
51 व्योमिंग डोनाल्ड ट्रम्प 3 वोट