मेष
आज व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय अवश्य निकालें। अपने मन की बातें केवल उन लोगों से शेयर करें जो आपके अपने हैं। व्यापार में विस्तार हेतु लोन के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है।
वृष
आज उच्च अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे। गूढ़ विषयों में अनुसंधान कार्य में रुचि दिखाएंगे। मित्रों के साथ आप टूर की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए दिन बहुत शुभ है।
मिथुन
आज लाइफस्टाइल और विलासिता पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिए। होटल कारोबारियों के लिए दिन शुभ नहीं है। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें।
कर्क
आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आप रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के काम में आ रही बाधा दूर होगी।
सिंह
आज आपको उन लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप ज्यादा पसंद नहीं करते। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। नव उद्यमियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पैतृक संपत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है।
कन्या
आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। दोपहर के बाद आप अपने छूटे कार्यों को निपटाने को लेकर तत्पर होंगे। धार्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने काम का प्रमोशन कर सकते हैं।
आज है हनुमान जयंती, जानिए बजरंगबली की पूजा विधि, नियम और महाउपाय
तुला
आज संचित धन किसी अनावश्यक कार्य में खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। कानूनी मामलों में आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। इसलिए आपको विवादों से बचना चाहिए। अपना चरित्र अच्छा रखें।
वृश्चिक
आज व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेमी जन विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। महिलाए मंहगे आभूषणों और वस्त्रों पर धन खर्च कर सकती हैं।
धनु
आज ऑफिस में आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं। घर का वातावरण काफी अनुशासित रहने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां होती रहेंगी।
आज है हनुमान जयंती, जानिए बजरंगबली की पूजा विधि, नियम और महाउपाय
मकर
आज कारोबारी यात्रा की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशलता से प्रयोग कर पाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यों में रहेगा। आपकी योजना सफल हो सकती है।
कुंभ
आज सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। वरिष्ठ जनों का सानिध्य प्राप्त होगा। अपनी कमियों का बचाव करने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यों में रहेगा।
मीन
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लाभ वाली डील हो सकती है। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। राजनीतिक लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
आज है हनुमान जयंती, जानिए बजरंगबली की पूजा विधि, नियम और महाउपाय




