संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल
गाजीपुर ।दिनांक 06/02/2026 थाना सादात नगर पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित मां काली दुर्गा मंदिर में आज रात चोरों ने मां दुर्गा का मांग टीका सोने का एवं दान पत्र तोड़कर करीब ₹25000 की चोरी हुई सुबह जब मंदिर की साफ सफाई करने के लिए पुजारी पहुंचे तो देखा की मंदिर का दान पात्र पेटी तोड़ा हुआ है मंदिर मे ऊपर जाने पर देखा मंदिर में तो दुर्गा जी का मांग टीका और गले का हार भी गायब है तत्काल उन्होंने आकर के लोगों को बताया और 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया मौके पर पुलिस पहुंची इसके बाद थाना सादात के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देश पर एस आई अनिरुद्ध द्विवेदी, एस आई हरिहर मिश्रा कांस्टेबल मनोज गुप्ता को तत्काल मौके पर भेज कर गहनता से निरीक्षण किया गया लोगों में आक्रोश व्याप्त है कि आए दिन कहीं ना कहीं मंदिरों में चोरी की वारदात हुई भीमापार मंदिर में, डोरा स्थित मंदिर में भी चोरी हुई इसके साथ ही आज बीती रात वार्ड नंबर 1 में स्थित बीएसएनएल टावर के पास स्थित दुर्गा जी के मंदिर में भी चोरी हुई लेकिन किसी चोरी का खुलासा अब तक नहीं हुआ है




