युवक ने ट्वीटर के माध्यम से की दरियाबाद के निजी अस्पताल की शिकायत

CRIME

दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद में इन दिनों निजी अस्पताओ की भरमार है। दरियाबाद में इन दिनों बिना पंजीकरण दर्जनों अस्पताल मनमानी तरीके से चल रहे है।शुक्रवार को दरियाबाद के एक युवक शोभित पांडेय ने अपने ट्वीटर हैंडल एकाउंट से ट्वीट कर बताया कि नगर पंचायत में स्वास्थ विभाग के रहमोकरम पर एक निजी व मानकविहीन अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया जा रहा है।जहां मरीजो के तीमारदारों का जमकर शोषण किया जाता है।

शिकायतकर्ता ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बाराबंकी जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री तक ट्वीट कर अस्पताल की शिकायत की है। इस संबंध ने सीएचसी मथुरानगर दरियाबाद अधीक्षक डॉ अमित दुबे ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है टीम बनाकर जांच कर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

 

कर्नाटक को मिलेगा आज नया CM, शिवकुमार के साथ खड़गे के बेटे प्रियांक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ