आजमगढ़ जनपद के सरायमीर नगर में गूंजे श्री गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे, भक्ति मय दिखाई दिया पूरा नगर

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

संवाददाता : रामेश्वर सोनी
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर नगर के महाजनी टोला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणपति उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया श्री गणपति उत्सव पूजा समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य और विशाल भंडारा के साथ संपन्न किया गया संध्या के समय भजन कीर्तन और महा आरती के अद्भुत नजारे श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त करते रहे मेन चौक पर मटका फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में आंख पर पट्टी बांधकर 30 कम की दूरी से मटका को लाठी से फोड़ना था इस प्रतियोगिता में पुना पोखर की टीम ने जीता और इनाम के रूप में कमेटी द्वारा 3600 रुपए नगद पुरस्कार में दिया गया
बजरंग दल लट अखाड़ा समिति ने भी अपना भव्य कला का प्रदर्शन भी दिखाया
महाजनी टोला में स्थापित श्री गणेश जी की प्रतिमा की आरती के साथ विसर्जन भी बहुत ही भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न किया गया इस शोभायात्रा को पूरे नगर में घुमाया गया शोभा यात्रा में डीजे ढोल नगाड़ों के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए सभी भक्त शोभायात्रा में नाचते गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे शोभा यात्रा को जगह-जगह रोक कर पूजा अर्चना व आरती की गई और लोग ने अपने-अपने घरों से फूलों की वर्षा करते हुए दिखे शोभा यात्रा नगर मेन चौक पुराना थाना सब्जी मंडी ठठेरी बाजार मेंन रोड से होते हुए श्री ठाकुरद्वारा श्री राम जानकी मंदिर होते हुए फूलपुर दुर्वासा धाम तमसा नदी पर मूर्ति विसर्जन किया गया संपूर्ण आयोजन में पुलिस प्रशासन की सतर्कता सराहनीय रही स्थानीय थाना पुलिस ने यातायात संभालते हुए मूर्ति विसर्जन को सुचारू रूप से संपन्न कराया वहीं से चालू होने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए श्री गणपति उत्सव समिति टीम ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया या आयोजन शिक्षा संस्कृति और आस्था को जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का देने वाला साबित हुआ