इंतजार हुआ खत्म सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिले

Education

संवाददाता : रामनरायन राय उर्फ बबलू राय
आजमगढ़ पटवध : आज सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें रौनापार स्थित वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चो ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में फिर एक बार जिले में अपना पंचम लहराया है। 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पाकर नील अग्रवाल पुत्र श्री अंकुर अग्रवाल ने 95.20 % अंक प्राप्त कर जिले के टॉप टेन टॉपर्स में अपना स्थान प्राप्त किया। तो वही द्वितीय स्थान पर निशांत सिंह पुत्र श्री संतोष सिंह ने 92.6% अंक ,अनुभव यादव 86.40% , श्वेता सिंह ने 86.0% ,फहद शेख ने 85.0% , गौरव राय ने 82.0% , आँचल राय 80.8%, अनुराग मौर्या ने 80% अंक पाकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया । वहीं दूसरी तरफ कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में सत्यम वर्मा ने 96.80% अंक और समृद्धि मौर्या ने 96% प्राप्त कर विद्यालय में अपना प्रथम और द्वितीय स्थान और जिले के टॉप टेन टॉपर बच्चों में अपना पांचवा और छठा स्थान लाकर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया । विद्यालय में क्रमशः हिमांशु कुमार 92.0% , सूर्य प्रताप ने 92% अंक ,शिवम् मौर्या 90.20 % , जहान्वी मौर्या 87% , अन्या यादव 89% , सृष्टि यादव 89 % , आयुष जायसवाल 89 % , सुप्रिया सिंह ने 89% , अर्चना यादव ने 87% , प्रियांशी यादव ने 85 % , सीमा यादव ने 83% प्राप्त कर अपने विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया। बच्चों के रिजल्ट से अभिभावक और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा , विद्यालय परिवार सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश वर्मा और निर्देशक अमित वर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावक को बधाई देते हुए हौसला अफजाई की। निर्देशक अमित वर्मा ने विद्यालय के अच्छे परिणाम के लिए अपने प्रधानाचार्य , अध्यापक और स्टाफ को धन्यवाद् प्रकट किया।