- आजमगढ़
संवाददाता , रिंकू सिंह
आजमगढ़ जिले के तवां गांव के पास शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर निज़ामाबाद और सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक राहुल के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव निवासी राहुल यादव 24 पुत्र गंगा यादव शुक्रवार को सरायमीर बाजार गया था। खरीदारी के बाद तोवां अपने गांव जा रहा था। शाम को 6:45 बजे के करीब जैसे ही वह गांव के पास स्थित कुंवर नदी पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी कुछ बदमाश आए और राहुल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज से आस-पास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे खून से लथपथ युवक को देख पुलिस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई। निज़ामाबाद और सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। राहुल का शो देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर के विवाद चल रहा है। मृतक बीए का छात्र था मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।




