द होली ट्च फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रौढ़ शिक्षा के दस केंद्रों का किया शुभारंभ।

स्थानीय समाचार

उत्तराखंड:गदरपुर (उधम सिंह नगर)

संवाददाता – सुरेंद्र सागर

 

ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में द होली ट्च फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रौढ़ शिक्षा के दस केंद्रों का किया शुभारंभ। प्रौढ़ शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें वयस्कों को शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने जीवन में सुधार कर सकें। यह शिक्षा उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है, और उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती है। इस दौरान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने ग्राम मजरा शिला गदरपुर के साथ साथ उत्तराखंड में प्रौढ़ शिक्षा के 10 केन्द्रों का उद्‌घाटन कर कार्यक्रम किया। इनका उद्देश्य वयस्कों को साक्षरता प्रदान करना तथा वयस्कों को जीवन कौशल सिखाना,वयस्कों को स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी देना,वयस्कों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना।जिसमें ग्राम-प्रधान मोहमद तत्यब और हारिश बाबा और वार्ड मेम्बर रामकिशोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज सेवा ट्रस्ट के कोडिनेटर नवीन मसीह, एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र सागर सचिव -सरिता सागार, कोषाध्यक्ष-अजय कुमार और सभी शिक्षक उपास्थित रहे। वहीं उन्होंने बताया कि शिक्षा हमारे लिए, समाज के लिए तथा लोगों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। वहीं प्रौढ़ शिक्षा एक महत्वपूर्ण पहल है जो वयस्कों को अपने जीवन में सुधार करने में मदद करती है। यह उन्हें साक्षरता, जीवन कौशल, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी देती है, और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है। इस दौरान सोनू कुमारी, नवेत्रि, रानी, मीरा, मनोजकुमार पुनम, वन्दना, सरिता देवी, मंगत लिह, आशिष, सन्नी, बलबिद्र सिह अन्य लोग उपस्थित रहे।