संवाद दाता:- शमीम हसन
लखनऊ। दिनांक 10/12/2025 विश्व मानवाधिकार दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर 10 दिसम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सभागार में बुधवार को जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद द्वारा एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. फिरोज अहमद जीने किया एवं संचालन जिला अध्यक्ष मिर्जापुर राहुल गुप्ता ने किया
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की तेज तर्रार सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या उपस्थित रहीं। इस मौके पर राज्य के विभिन्न जिलों से तमाम लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें सोनभद्र जिले से आमंत्रित पत्रकारद्वय संतोष कुमार नागर एवं जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सेराज हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोगो को सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी शमशेर गाजीपुरी मकबूल अंसारी करुणा शर्मा कमलेशसोनकर ज़की मुख्तार मोहम्मद शहजादे अनीता गुप्ता अवधेश मौर्य राहुल कुमार जमील अहमद सूरज केसरवानी सावित्री देवी रेखा गुप्ता राहुल गुप्ता धर्मेंद्र कुमार आकाश जायसवाल राजेश गौतम अली अहमद वारसी चंदन बिंद पंचम बिंद सलमान सिद्दीकी मोहम्मद फतेह एजाज अहमद तुफैल अहमद सावित्री की रेखा गुप्ता जी पंचम जी सूरज केसरवानी जी धर्मेंद्र जी शिवराम जयसवाल जी अवधेश जी राहुल जी संजय जी आदि तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।




