
बाराबंकी: स्वच्छता का संदेश लेकर आई देश की प्रसिद्ध कंपनी विप्रो (संतूर) ने, बंकी, देवा शरीफ ,मंजीठा धाम ,में जगह जगह नुक्कड़ नाटकों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छ रहने तथा अपने हाथो को साफ रखने के अनगिनत लाभ बताए तथा ऐसा न करने से होने वाले अनेक प्रकार के दुष्प्रभाव के बारे में भी नाटक के माध्यम से बताया।

नुक्कड़ नाटक बहुत ही आकर्षक रहा जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। इसके साथ साथ विप्रो कंपनी ने महिलाओं को संतूर साबुन के साथ सम्मानित भी किया।
इस अवसर प्रमुख रूप से कंपनी के (एस० ओ० अनुराग श्रीवास्तव) डिस्टीब्यूटर श्याम ट्रेडर्स धर्मेश वर्मा, प्रफुल मिश्रा, अमन , नरेन्द्र, अमित , सहित सैकड़ों ग्रामवासी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
बाराबंकी ड्रग असोसिएशन के जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार, CBN इंस्पेक्टरों के घूस कांड में ऐक्शन




