स्वाट टीम में नियुक्त आरक्षी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, रास्ते में पड़ी मिली सोने की चेन को उसके स्वामी को किया सुपुर्द

स्थानीय समाचार

बाराबंकी
बाराबंकी में स्वाट टीम में नियुक्त आरक्षी ने ईमानदारी की मिशाल पेश की। आरक्षी ने रास्ते में पड़ी मिली सोने की चेन को उसके स्वामी को सुपुर्द किया। पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाराबंकी जाने वाली रोड पर स्वाट टीम में नियुक्त आरक्षी जरनैल सिंह को एक सोने की चेन (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) पड़ी मिली। उक्त आरक्षी के अथक प्रयास से ज्ञात हुआ कि उक्त सोने की चेन थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत गैलेक्सी कम्पाउण्ड में रहने वाली महिला की है। उक्त सोने की चेन को आरक्षी जरनैल सिंह द्वारा महिला के सुपुर्द किया गया। आरक्षी जरनैल सिंह द्वारा किए गए कार्य की जमकर प्रशंसा की गई।