गणतंत्र दिवस : वन्दे मातरम के जयकारों से गूंज उठा ब्लॉक परिसर

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

विकासखंड रामनगर के प्रांगण में बड़े हर्सोउल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी का खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तदोपरांत मुख्य अतिथि श्री तिवारी के हाथों ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण होते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों से पूरा ब्लॉक परिसर गूंज उठा।

इसके बाद मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब तिरंगा लहराता है तो हमें अपनी आजादी पर गर्व होता है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवसर भी कुछ ऐसा ही होता है। 1950 में जब भारत का संविधान लागू हुआ तो आज ही की वो तारीख थी। तब से हर साल यह दिन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी और संविधान के बाद भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है। गणतंत्र दिवस न केवल उत्सव है बल्कि यह बताता है कि कैसे देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया था। उनके साहस, समर्पण और बलिदान ने आज के आधुनिक भारत की नींव रखी थी।

इसके बाद खंड विकास अधिकारी जीतेन्द्र कुमार अपने सम्बोधन में कहते है कि आज हम सब यहां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए हैं, जो हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। 26 जनवरी 1950 का वो दिन जब भारत का संविधान लागू हुआ था तो हम हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। संविधान ने हमें समानता और आजादी से जीने का अधिकार दिया लेकिन कुछ कर्तव्य भी बताए, जिन्हें हम सभी समझकर बेहतर राष्ट्र-निर्माण की ओर बढ़ें।

कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि दलबीर सिंह ने किया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव विनीत रॉय,रवि अवस्थी, रत्नेश कुमार,श्यामली जायसवाल, अमित मौर्या, समाजसेवी कवि मनोज मिश्रा, विजय अवस्थी सहित ब्लॉक के आलाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रशासन ने सभी को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।