नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर की अध्यक्ष पद चुनाव की घोषणा भले नहीं हुआ परंतु संभावित प्रत्याशी भागदौड़ शुरू कर दिए।

स्थानीय समाचार

नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर की अध्यक्ष पद चुनाव की घोषणा भले नहीं हुआ परंतु संभावित प्रत्याशी भागदौड़ शुरू कर दिए।

संवाददाता कृष्ण चंद्र शुक्ला बहराइच

पयागपुर। बहराइच। नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर के चुनाव की तिथि भलेघोषित नहीं हुआ ।परंतु संभावित अध्यक्ष पद व सभासद पद के प्रत्याशियों का घर-घर जनसंपर्क काफी तेज हो गया है। फिलहालपूरे नगर पंचायत पयागपुर में कुल 15 वार्ड बनाए गए हैं। जिसका कोई एक होगा अध्यक्ष लेकिन आधा दर्जन लोग अपना गणित लगाना शुरू कर दिया है। नए-नए लाली पाप व लुभावने आफर नगर पंचायत की जनता को दिखाया जा रहा है। जगह-जगह बैनर पोस्टर से चौराहे पटे पड़े हैं। चाय की चुस्की लेते हुए झगरू, उमेश, देवता, जगदीश, आपस में बैठे इस नगर पंचायत के महासभर पर चर्चा करते देखे गए झा गुरु बोले भैया कब तक होगा नगर पंचायत का चुनाव, मानव फिर वोट देय का,परी उसी पर उमेश बोले वोट बहुत दिन दिन कोई काम नाआवत आपन बनावत है, गरीब का कौन जानत है ,गौरतलब हो कि नगर पंचायत पयागपुर में संभावित प्रत्याशियों की आमद देख अभी से ही रात में जनता का सोना हराम होने लगा है, कोई भी प्रत्याशी अपने को कम नहीं आंक रहा है ,देखना है कि इस बार उट किस करवट, बैठता है ।अभी भविष्य के गर्भ में है।