नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 30/01/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/अपहरण/दुष्कर्म की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-068/2026 धारा 69 बीएनएस व 3 / 4 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अजय जायसवाल पुत्र भरत जायसवाल निवासी सरायनन्दन खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को जलकल तिराहे के पास से पुलिस ने हिरासत मे लिया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

घटना का विवरण:-

विपक्षी द्वारा वादी की छोटी बहन उम्र 16 वर्ष के साथ इस्टाग्राम के जरिये सम्पर्क में आकर शादी की बात कहकर होटल में गलत काम करना आदि कतिपय आरोपों के संबंध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-068/2026 धारा 69 बीएनएस व 3 / 4 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अजय जायसवाल पुत्र भरत जायसवाल निवासी सरायनन्दन खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को जलकल तिराहे के पास से दिनांक 30.01.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अजय जायसवाल पुत्र भरत जायसवाल निवासी सरायनन्दन खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान- 

जलकल तिराहे के पास से थाना भेलूपुर वाराणसी ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण –

मु0अ0सं0-068/2026 धारा 69 बीएनएस व 3 / 4 पाक्सो एक्ट थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 2.उ0नि0 लवकुश यादव थाना भेलूपुर, 3.का0 अजय कुमार सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी