थाना चितईपुर पुलिस द्वारा 11 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार , अपहृत बालक बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 23/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0070/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी से संबंधित अभियुक्त विष्णु यादव पुत्र उमेश यादव निवासी सत्संग विहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 26 वर्ष को सत्संगविहार कालोनी से गिरफ्तार कर, 11 वर्षीय अपहृत बालक को बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरण-– थाना चितईपुर जनपद वाराणसी पर दिनांक 22/03/2026 को वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनका 11 वर्षीय पुत्र दिनांक 22.03.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे से 01:00 बजे के बीच बिना बताए घर से कहीं चला गया है तथा अभी तक वापस नहीं आया है। वादी द्वारा परिजनों एवं रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, किन्तु बालक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पर अपहरण के संबंध में मु0अ0सं0- 0070/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करमनवीर क्षेत्र से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया तथा अभियुक्त विष्णु यादव पुत्र उमेश यादव निवासी सत्संग विहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी को सत्संगविहार कालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तारी स्थान- सत्संग बिहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- विष्णु यादव पुत्र उमेश यादव निवासी सत्संग विहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 26 वर्ष । मु0अ0सं0- 0070/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – 

1.प्र0नि0 श्री राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।  2.उ0नि0 विवेक शुक्ला चौकी प्रभारी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 3. का0 जितेन्द्र यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 4. का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।  5..का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी