थाना रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार , अपहृता/पीडिता बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 29/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आकाश साहनी पुत्र सोहन साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को भगवान अवधूत आश्रम स्थल के पास से गिरफ्तार कर, नाबालिग अपहृता/पीड़िता (उम्र करीब 17 वर्ष) को बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटनाक्रम का विवरणः थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 080/2026 धारा- 137(2),87,बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश साहनी पुत्र सोहन साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक 29/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर रामनगर पुलिस टीम द्वारा आर्मी ग्राउंड सूजाबाद के पास अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के पास से गिरफ्तार किया गया ।  

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-080/2026, धारा-137(2),87,बी0एन0एस0 थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान – दिनांक 29/03/2026, स्थान-आर्मी ग्राउंड सूजाबाद के पास अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के पास थाना रामनगर कमि0 वाराणसी । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- आकाश साहनी पुत्र सोहन साहनी निवासी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर वाराणसी उम्र 36 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- 01 नाबालिग अपहृता/पीड़िता (उम्र करीब 17 वर्ष) बरामद ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम  – 

1. श्री राजकिशोर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमि0 वाराणसी । 2. श्री प्रशान्त पाण्डेय चौकी प्रभारी सूजाबाद थाना रामनगर कमि0 वाराणसी ।  3. उ0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी ।  4. का0 धनन्जय सिंह थाना रामनगर कमि0 वाराणसी