संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर महोदय के नेतृत्व में दिनांक 19.02.2026 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना भेलूपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0103/2026 धारा 109(1), 126(2), 352, 351 (2) बीएनएस व 3 (1) (द), 3(1) (थ), 3(2) (v) sc/st act से संबंधित वांछित अभियुक्त 1-निखिल उपाध्याय पुत्र कामेश्वर उपाध्याय निवासी खोजवां बाजार थाना भेलूपुर वाराणसी मूलपता कोहारी पोस्ट दरौली थाना भभुआ जिला कैमूर विहार उम्र 26 वर्ष को बीएचयू ट्रामा सेण्टर गेट थाना लंका से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण-अभियुक्त द्वारा वादिनी के पुत्र को रास्ता रोककर जान से मारने की नियत से सीना, गर्दन व चेहरे पर ब्लेड से जानलेवा हमला करना जिससे वादिनी का पुत्र मूर्छित होकर गिर जाने तथा जातिसूचक गालियां व जान से मारने की धमकी देना के संबंध में थाना भेलूपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-0103/2026 धारा 109(1), 126(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3 (1) (द), 3(1) (ध), 3(2) (v) sc/st act में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त निखिल उपाध्याय पुत्र कामेश्वर उपाध्याय निवासी बी 22/309 खोजवां बाजार थाना भेलूपुर वाराणसी मूलपता कोहारी पोस्ट दरौली थाना भभुआ जिला कैमूर विहार उम्र 26 वर्ष को दिनांक 19.02.2026 को बीएचयू ट्रामा सेण्टर गेट थाना लंका से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- निखिल उपाध्याय पुत्र कामेश्वर उपाध्याय निवासी बी 22/309 खोजवा बाजार थाना भेलूपुर वाराणसी मूलपता कोहारी पोस्ट दरौली थाना भंभुआ जिला कैमूर विहार उम्र 26 वर्ष।
गिरफ्तारी स्थान-बीएचयू ट्रामा सेण्टर गेट थाना लंका से ।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- श्री सुधीर त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर वाराणसी। 2- उ0नि0 श्री शिवम श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी रेवडी तालाब, थाना भेलूपुर, कमि० वाराणसी। 3- उ0नि0 पवन पाण्डेय चौकी प्रभारी बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी। 4- का) राम नगीना मौर्या थाना भेलूपुर वाराणसी। 5- का0 चन्द्रकान्त यादव थाना भेलूपुर वाराणसी।




