राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/09 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शकील उर्फ गोगे पुत्र कलीम उर्फ अली अहमद निवासी हालपता- ग्राम डीहा मुगलान मजरे रसूलपनाह थाना फतेहपुर बाराबंकी, स्थायी पता–वार्ड नं0- 05 मोहल्ला रस्तोगी टोला वीरपुर कटरा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को बुधवार को सही नाम पता ज्ञात करते हुए गिरफ्तार किया गया और मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है। ज्ञात हो कि थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में लगातार 09 वर्षो से वांछित अभियुक्त था जिसके विरूद्ध मा0 न्यायालय-ASJ-8 द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग में हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा का आदेश व गैर जमानती वारण्ट निर्गत किया गया था।




