दादी के साथ नहाने गया नहाने गया किशोर गंगा में समाया

REGIONAL

हंडिया प्रयागराज

संवाददाता : एस के सिंह पटेल

हंडिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार सुबह दादी के साथ नहाने गया किशोर गंगा में समा गया। जिगर के टुकड़े नाती को डूबता देख दादी को संतोष नहीं हुआ तो वह बचाने के लिए गंगा में कूद गई वह भी डूबने लगी तो वहां मौजूद गोताखोरों ने किसी प्रकार से दादी को तो बचा लिया लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चला वह जिंदा गंगा में समा गया। किशोर के शव को खोजा जा रहा है। रविवार सुबह रसूलपुर गांव के जितेंद्र सिंह का बेटा शिवा सिंह 14 वर्ष अपनी दादी के साथ रसूलपुर घाट पर नहाने गया था तभी यह ह्रदय विदारक घटना घटित हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। हंडिया से एस के सिंह पटेल की रिपोर्ट