संवाददाता अनिल कनौजिया बाराबंकी
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। समाजवादी नेता स्वर्गीय रामदुलारे रावत के पौत्र मोनू रावत एडवोकेट को इं0 विनीत कुशवाहा ने छात्र सभा बाराबंकी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इं0 विनीत कुशवाहा ने तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम कोटवाधाम निवासी मोनू रावत एडवोकेट को छात्र सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
मोनू रावत एडवोकेट के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अजय कुमार रावत अभिषेक सिंह बृजेश कुमार रावत एडवोकेट वरिष्ठ समाजवादी नेता उमेश कुमार रावत सन्तोष, बब्लू रावत, तेज प्रताप सिंह, विक्की, दीपक कुमार, आशीष कुमार राजवंशी जितिन राजवंशी नीतिस कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी का इजहार कर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व इं0विनीत कुशवाहा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।