एसएसबी ने स्कूली बच्चों को सीमांत क्षेत्र का कराया भ्रमण

स्थानीय समाचार

*एसएसबी ने स्कूली बच्चों को सीमांत क्षेत्र का कराया भ्रमण*

संवाददाता,… (उत्तराखंड) ब्यूरो ईश्वर सिंह*

खटीमा भारत नेपाल सीमा मेलाघाट 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डी-समवाय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत यूनिटी थीम के तहत 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज के कमांडेंट अनिल कुमार के निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को इंडियन पब्लिक स्कूल अशोक फार्म के छात्र छात्राओं को टनकपुर सीमा क्षेत्र का एक दिवसीय भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को 57 वीं वाहिनी टनकपुर सीमा चौकी, शारदा सागर डैम, मतीना सीमा क्षेत्र तथा ब्रह्म देव सीमा क्षेत्र जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर घुमाया गया। वहीं इस दौरान बच्चों को इन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई ताकि बच्चों के ज्ञान के साथ-साथ उनका मानसिक और बौद्धिक विकास भी हो सके, साथ ही भ्रमण के दौरान सभी छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग देखने को मिला।

वहीं सुरक्षा बल के साथ मिलकर भ्रमण करते समय बच्चे काफी खुश नजर आए तथा सुरक्षा बल में भर्ती होने को भी प्रेरित दिखे। वहीं सीमा क्षेत्र, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराकर उनका ज्ञानवर्धक करने, मानसिक और बौद्धिक विकास करने हेतु इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश मिश्रा तथा प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह कुंवर ने सशस्त्र सीमा बल का आभार एवं धन्यवाद किया। इस दौरान इंडियन पब्लिक स्कूल अशोक फार्म के छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक विष्णु त्रिपाठी, अध्यापिका सविता नेगी तथा एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।