सपा के प्रतिनिधि मंडल पहुंचा रामबाग कुरैश नगर, लगाया प्रशासन पर आरोप

POLITICS

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मीरजापुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रामबाग कुरैश नगर पहुँचा। जहाँ उक्त मोहल्ला निवासी मो. गोलू पुत्र नट्टे की घंटाघर स्थित जल निगम की टंकी में संदिग्ध परिस्थतियों में मृत्यु हो गई थी। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित के घर कुरैश नगर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने जल निगम एवं नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि जल निगम नगर पालिका प्रशासन सेफ्टी टैंक को लकड़ी के पटरी से ढका था। जो जांच का विषय है। प्रतिनिधिमंडल में शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, सतीश मिश्रा, राजेश भारती, संतोष गोयल, अरशद अली, अनीश खान, रवि सोनकर, अभय यादव, अमरेश सोनकर आदि शामिल थे। इस आशय की जानकारी सपा जिला प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना ने दी।