सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हलिया विकास खण्ड के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव

POLITICS

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल हलिया विकास खण्ड के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव पहुँचा। जहाँ पशुपालक आशाराम पाल, इन्द्रमणी एवं कमलेश की 35 भेड़ों को चोर हाक ले गये थे। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लिया और अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किया जाय। कहा कि रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में हरिशंकर यादव महासचिव विधानसभा छानबे, मुकुन्द लाल यादव ब्लाक अध्यक्ष हलिया, संजय सिंह जिला सचिव, रविन्द्र कोल वरिष्ठ नेता आदि शामिल थे।