मीरजापुर में सपा ने मनाई महान संत गाडगे महाराज की 70 वीं पुण्यतिथि

POLITICS

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गाडगे महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और समाजिक क्रांति की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गरीबों, अनाथों और विकलांगों की सेवा की और समाज में स्वच्छता अभियान की नींव रखी। कहा कि गाडगे महाराज का योगदान हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने शिक्षा प्रसार के लिए कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की और समाज में समानता और न्याय के लिए कार्य किया। इस अवसर पर दामोदर प्रसाद मौर्य, झल्लू यादव, संतोष गोयल, भरतलाल बिन्द, सत्यप्रकाश यादव, कन्हैया यादव, कौशिक कनौजिया, दिलीप यादव, डॉ0 देवेन्द्र सिंह, मेवालाल प्रजापति, रामराज यादव, रामजी यादव, वन्दना गुप्ता, इलियास खान, रवि सोनकर, राममिलन यादव, बलराम यादव, रामजी बिन्द आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।