सिठौली गांव में गोली लगने से घायल सोखा और अधिवक्ता की मौत से मचा कोहराम

CRIME

हंडिया प्रयागराज अंतर्गत उतरांव थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में शुक्रवार की सुबह गोली मारने से घायल सोखा जड़यन सिंह उर्फ इंद्रदेव यादव की शुक्रवार की रात ही मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव घर पहुंचा तो क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इंद्रदेव यादव उर्फ जड़यन सिंह अधिवक्ता के साथ सोखाई झाड़-फूंक का काम करते थे। जिसकी वजह से जनपद के अलावा दूसरे जिले के लोग भी उनके यहां पहुंचते थे। जिससे लोगों के बीच उनकी काफी पैठ बन गई थी। लेकिन पुरानी रंजिश की वजह से गांव के लोगों ने गोली मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। उनकी मौत की सूचना पर क्षेत्रीय प्रतापपुर की विधायक विजमा यादव सुबह से ही डटी रही। वही उनके चाहने वाले दूरदराज से आए लोगों के आंसू उनकी अचानक मौत से नहीं थम रहे हैं। हंडिया से एस के सिंह पटेल की रिपोर्ट